*चार अलग-अलग अपराधों में 30-30 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुना पुलिस ने दबोचा*
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 12 नवंबर 2026
*कुल 01 लाख 20 हजार रुपये का इनामी आरोपी अवैध शराब का परिवहन करते गिरफ्तार*
*धरनावदा थाना पुलिस की कार्यवाही, आरोपी से 62 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गुना पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी राघौगढ श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी और उनकी टीम द्वारा चार अलग-अलग अपराधों में 30-30 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है । आरोपी की गिरफ्तारी पर कुल 01 लाख 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था ।
उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर 2026 की रात्रि रुठियाई चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल पर दो सफेद प्लास्टिक की कैनों में हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है । उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु रुठियाई चौकी से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई । पुलिस टीम द्वारा ग्राम रानीपुरा की पुलिया के नीचे रास्ते पर अपाचे मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पकड़ा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक पुत्र बादल पारदी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कनारी, थाना धरनावदा, जिला गुना बताया । आरोपी के कब्जे में रखी दोनों कैनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी से बनी कुल 62 अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 62 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 6,200 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल कीमती 01 लाख रुपये सहित कुल 1.06,200 का मशरुका जप्त किया गया एवं आरोपी अभिषेक पारदी के विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
गौरतलब है कि आरोपी अभिषेक पारदी के विरुद्ध राजगढ जिले के थाना कोतवाली में अप.क्र. 806/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस, अप.क्र. 807/25 धारा 311, 312 बीएनएस, अप.क्र. 808/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस एवं अप.क्र. 809/25 धारा 311, 312 बीएनएस में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) जोन की ओर से 30-30 हजार रुपये का इनाम उदघोषित किया गया था । इस प्रकार आरोपी पर चार अलग-अलग अपराधों में कुल 1,20,000 रुपये का इनाम उदघोषित था ।
इसके अतिरिक्त आरोपी अभिषेक पारदी के विरुद्ध थाना धरनावदा, थाना फतेहगढ, थाना नईसरांय जिला अशोकनगर, थाना छीपाबडौद जिला बारां राजस्थान, थाना करनवास जिला राजगढ, थाना टोंक जिला देवास, थाना कोतवाली जिला राजगढ में लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, अवैध हथियार आदि धाराओं में कुल 12 अपराध दर्ज होना पाए गए हैं ।
धरनावदा थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, रुठियाई चौकी प्रभारी सउनि विपिन तिर्की, प्रधान आरक्षक प्रवीण दीवान, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सेंगर, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड़, आरक्षक राकेश गुर्जर, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक विनीत लोधी, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर एवं आरक्षक शाहिद खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।





