प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशभर और दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय रोशनी का पावन पर्व मना रहे हैं। लोग अपने घरों और परिवारों के साथ दीपावली मनाने के लिए दूर-दूर से लौट रहे हैं। यह परिवारों और प्रियजनों के एक साथ आने और उत्सव मनाने का विशेष अवसर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं भी आपके बीच दीपावली मनाने आया हूं। देश की सीमाओं पर और देश के भीतर सुरक्षा करने वाले, राष्ट्र के रक्षक और मां भारती के वीर बेटे-बेटियां, आप सभी मेरे परिवारजन हैं।”
स्रोत: दूरदर्शन (DD)
#NarendraModi #PMModi #Diwali #HappyDiwali #Bastar #Chhattisgarh #IndianSecurityForces #SecurityPersonnel #IndianArmy #NationFirst #JaiHind #दीपावली #नरेंद्रमोदी #बस्तर #छत्तीसगढ़ #भारतीयसुरक्षाबल #जय_हिंद






