Offline
Online
Viewers 0

इंदौर में दीपावली पर बड़ा हादसा: सरवटे बस स्टैंड के पास दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर में दीपावली पर बड़ा हादसा: सरवटे बस स्टैंड के पास दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

 

इंदौर | द्वारका न्यूज़

09/11/2026

मध्य प्रदेश के इंदौर में दीपावली के दिन आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रॉकेट पटाखे के कारण दुकानों में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

 

दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दीपावली जैसे त्योहार के दिन हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

 

फिलहाल आग से हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

जनता की आवाज

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें