नियुक्ति मांगने वाले शिक्षकों पर लाठियां बरसा रही भाजपा सरकार!
द्वारका न्यूज़ 30 अक्टूबर 2026
दो-दो परीक्षाएं पास कर मेरिट में जगह बनाने वाले प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के अभ्यर्थी पिछले दो साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नियुक्ति पत्र देने के बजाय भाजपा सरकार उन्हें पुलिस की लाठियां और प्रताड़ना दे रही है।
भोपाल में अपने हक की आवाज़ उठा रहीं महिला अभ्यर्थियों को घसीटना और व्रत रखी महिलाओं तक को न बख्शना बेहद शर्मनाक है। राष्ट्रगान गाकर अपने अधिकारों की मांग कर रहे इन युवाओं की आवाज़ भी इस संवेदनहीन सरकार को सुनाई नहीं दे रही।
मुख्यमंत्री जी, कब तक प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे? क्या आपकी सरकार में युवाओं को अपने हक की मांग करने का भी अधिकार नहीं है?
मोहन यादव जी, तानाशाही बंद कीजिए, बहानेबाजी छोड़िए और सभी पात्र अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र दीजिए!






