Offline
Online
Viewers 0

चांचौड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलते 06 जुआरी दबोचे, 11,700/-रुपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*विविध अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का सतत प्रहार*

द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 2 नवंबर 2026

 

*चांचौड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलते 06 जुआरी दबोचे, 11,700/-रुपये नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चांचौड़ा निरीक्षक दिलीप राजौरिया एवं उनकी टीम द्वारा जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 06 दबोच कर उनके कब्जे से 11,700/- रुपये नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है ।

 

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 01 नवंबर 2026 की शाम चांचौड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत पैंची रोड स्थित भाटीजी के बाग में कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चांचौड़ा से पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई । पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर जुआ खेल रहे 06 व्यक्तियों को पकड़ लिया । जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-रामू पुत्र घनश्याम मेर उम्र 20 साल निवासी जामनेर, 2- विजय पुत्र घनश्याम मेर उम्र 26 वर्ष निवासी जामनेर, 3-सुनील पुत्र गजराज मीना उम्र 24 साल निवासी ग्राम परेवा थाना चाचौडा, 4-दीपक पुत्र हुकुम सिंह मीना उम्र 29 साल निवासी ग्राम परेवा, 5-अजय पुत्र राजेन्द्र शर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम नित्याखेडी थाना चाचौडा एवं 6-देवेन्द्र पुत्र रामहेत मीना उम्र 32 साल निवासी ग्राम लाछौनी थाना चाचौडा के बताए । पुलिस टीम द्वारा मौके से 11,700/- रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त की गई एवं सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना चांचौड़ा में अपराध क्रमांक 391/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

 

जुए के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में सउनि राकेश सिंह, सउनि अरुण भदौरिया, प्रधान आरक्षक अशोक बारिया, आरक्षक अमित राजावत, आरक्षक जशरथ कुशवाह, आरक्षक अर्जुन तोमर एवं आरक्षक रामअवतार की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें