*अवैध आतिशबाजी के भंडारण पर गुना पुलिस का सतत प्रहार*
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 3 नवंबर2026

*बमोरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब 40 हजार रुपये कीमत के पटाखे किए जप्त*बमोरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब 40 हजार रुपये कीमत के पटाखे किए जप्त*
*दो आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्यवाहियां करते हुए करीब 40 हजार रुपये कीमत के पटाखे जप्त किए गए तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 02 नवंबर 2026 की शाम बमोरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बमोरी निवासी अब्दुल रिजवान द्वारा अपने बाड़े में दीपावली के अवसर पर विक्रय के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में पटाखे अवैध रूप से रखे गए हैं । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां बाड़े के खुले कमरे में विभिन्न कंपनियों के पटाखे रखे मिले । पुलिस द्वारा करीब 15 हजार रुपये कीमत के पटाखे जप्त कर आरोपी अब्दुल रिजवान पुत्र अनवर खां उम्र 32 वर्ष निवासी बमोरी के विरुद्ध बमोरी थाने में अपराध क्रमांक 246/26, धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी प्रकार गत दिनांक 02 नवंबर 2026 को ही बमोरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमरोद निवासी हरिकिशन लोधा द्वारा अपनी दुकान में दीपावली के अवसर पर विक्रय के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में पटाखे अवैध रूप से रखे गए हैं । सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां दुकान में विभिन्न कंपनियों के पटाखे रखे मिले । पुलिस द्वारा करीब 25 हजार रुपये कीमत के पटाखे जप्त कर आरोपी हरिकिशन पुत्र रतनलाल लोधा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अमरोद, थाना बमोरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 247/26, धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
बमोरी थाना पुलिस की उक्त दोनों कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया, उपनिरीक्षक महेश लकड़ा, सउनि दिलीप सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एवं आरक्षक अंकित रघुवंशी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।
गुना पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है । अवैध विस्फोटक सामग्री एवं आतिशबाजी के अवैध भंडारण तथा परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके ।






