नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्‍कर्म के प्रकरण में राघौगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सतत प्रहार*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

*नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्‍कर्म के प्रकरण में राघौगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता*

 

*प्रकरण में करीब 03 माह से फरार आरोपी को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर जेल भेजा*

 

*पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित था 5000/-रूपये इनाम*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं पर घटित अपराधों को अत्यंत संवेदनशीलता से लेकर इन अपराधों में निरंतर सतर्क, तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी दिशा में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में परिवीक्षाधीन डीएसपी और राघौगढ़ थाना प्रभारी श्री आनंद कुमार राय एवं उनकी टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्‍कर्म के प्रकरण में करीब तीन माह से फरार 5000/-रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।

 

उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 09 जुलाई 2025 को राघौगढ़ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर राघौगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 231/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा अपह्ता की खोजवीन की गई थी और इसमें सक्रियता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 08 नवम्बर 2025 को किशोरी को दस्तयाब कर लिया गया था ।

 

दस्‍तयाबी उपरांत पीडित किशोरी द्वारा अपने कथनों में सोनू बंजारा निवासी ग्राम होलीवे के द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ गलत करना बताया था । इस आधार पर प्रकरण में आरोपी सोनू बंजारा को नामजद करते हुए धारा 64(2)(m),96 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट इजाफा की जाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई । साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000/-रूपये इनाम भी उदघोषित किया गया ।

 

राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया साथ ही तकनीकि संसाधनों की सहायता लेकर जिसकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणाम स्वरुप गत दिनांक 10 फरवरी 2026 को आरोपी के राजस्थान के पाली क्षेत्र में होने की मुखबिर की सटीक सूचना पर राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीब तीन माह से फरार चल रहे 5000/-रूपये के इनामी आरोपी सोनू पुत्र प्रेमा बंजारा निवासी ग्राम होलीवे थाना राघौगढ़ जिला गुना को राजस्थान के पाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।

 

इस सराहनीय कार्यवाही में परिवीक्षाधीन डीएसपी और राघौगढ़ थाना प्रभारी श्री आनंद कुमार राय, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार, आरक्षक अजय सिकरवार एवं आरक्षक पपेन्द्र रावत की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें