CM मोहन यादव ने आज छिंदवाड़ा में हुई दुखद सड़क दुघर्टना के पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छिंदवाड़ा में हुई दुखद सड़क दुघर्टना के सभी पीड़ित परिवारजनों के साथ सरकार खड़ी है। घटना में सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है।

आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर छिंदवाड़ा में हुई दुखद सड़क दुघर्टना के पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। यह घटना बहुत पीड़ादायक है। कष्ट की इस घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।

 

ग्राम करेरा, ग्वारा और झिरिया में सभी शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

 

छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में घायलों से मिला और उनके इलाज की जानकारी ली। नागपुर में भर्ती घायलों के बारे में भी चिकित्सकों से बातचीत की। उन्हें निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर घायलों को रेफर करने की व्यवस्था भी करें। सभी का नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है।

 

मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री संबल योजना से भी अतिरिक्त 4-4 लाख रुपए प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कुल 8-8 लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है। सभी घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के समय पुलिस के जवान वहां ड्यूटी से लौट रहे थे। उन्होंने तुरंत घायलों को बचाने का काम किया। मैं उनकी प्रशंसा करता हूँ। उनकी तत्परता से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकी। उन जवानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे जिले के लोगों ने संवेदनशील तरीके से इस घटना से निपटने में भूमिका निभाई है।

CM : Dr Mohan Yadav

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें