Offline
Online
Viewers 0

गडांसी से हमला कर युवक की हत्या, तीन दिन में दोनों आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गडांसी से हमला कर युवक की हत्या, तीन दिन में दोनों आरोपी गिरफ्तार

 

गुना के बांकखेड़ा गांव में वारदात; 28 वर्षीय पवन लोधा की मौत, पुलिस ने कोमल और सागर लोधा को गिरफ्तार कर जेल भेजा

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 27 अक्टूबर 2026 

गुना | द्वारका न्यूज़

 

मध्य प्रदेश के गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र में युवक की गड़ासी से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

गांव के चौराहे पर हुआ विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचा भाई भी घायल

 

पुलिस के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम बांकखेड़ा में हुई। फरियादी सीताराम लोधा ने कुंभराज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम के समय उसका भाई पवन लोधा (28) गांव के चौराहे से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के कोमल लोधा और सागर लोधा ने उसे रोककर गाली-गलौज की और गड़ासी से हमला कर दिया।

 

हमले में पवन के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। भाई को बचाने पहुंचे सीताराम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पवन लोधा को मृत घोषित कर दिया।

 

लगातार दबिश देकर पकड़े गए आरोपी

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश अभियान चलाया।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोमल लोधा पुत्र विहारी लोधा और सागर लोधा पुत्र कल्याण सिंह लोधा, दोनों निवासी ग्राम बांकखेड़ा, को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 129/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

 

कार्रवाई में मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी राहुल शर्मा सहित उपनिरीक्षक अजीत कुजूर, राजेश भिलाला, चौकी प्रभारी धारा सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

 

द्वारका न्यूज़ | जनता की आवाज

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें