*राघौगढ़ में खाकी का अमानवीय चेहरा: सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा युवक को जिला अस्पताल गुना के लिए रेफर किया था 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*राघौगढ़ में खाकी का ‘अमानवीय ‘ चेहरा*: सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा युवक को जिला अस्पताल गुना के लिए रेफर किया था

रामनवमी उत्सव पर आरती रोकने से नाराज युवक ने सोशल मीडिया पोस्ट पर की थी पोस्ट,

युवक की बेरहमी से की गई पिटाई

लोगो ने किया थाने का घेराव, दो आरक्षक लाइन अटैच

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहनगर जिले के राघौगढ़ में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में एक युवक के साथ थाने में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है और जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना रामनवमी के दिन की बताई जा रही है। जुलूस के दौरान बज रहे डीजे को पुलिस द्वारा बंद कराए जाने के बाद राघौगढ़ निवासी युवक नीरज सैनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें पुलिस पर धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान डालने के आरोप लगाए गए थे। इसी पोस्ट के बाद कथित तौर पर पुलिसकर्मी युवक को उसकी दुकान से उठाकर थाने ले गए।

परिजनों का आरोप है कि थाने में युवक के साथ लात-घूंसे, बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में लोग उसे बेहोशी की हालत में थाने से बाहर लाते दिखाई दिए। घायल युवक को उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और घेराव कर विरोध जताया। युवक के चाचा मुकेश सैनी ने आरोप लगाया कि मामूली सोशल मीडिया पोस्ट पर इतनी बर्बरता से मारपीट करना गलत है और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को झूठे मामलों में फंसाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी हितिका वासल ने आरक्षक देवेन्द्र नरूपा और अजय सिकरवार को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें