गुना शहर में आकर्षण का केंद्र रही 12 फुट की होलिका मूर्ति का दहन महोत्सव,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना शहर में आकर्षण का केंद्र रही 12 फुट की होलिका मूर्ति का दहन महोत्सव

चीफ एडिटर : विक्रम सिंह तोमर

गुना। देर रात गुना जिले मे कई स्थानों पर होलिका दहन  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे  अधिक चर्चित होलिका दहन गुना शहर की नई सड़क स्थित दुर्गा चौक का रहा। यहां 12 फीट की होलिका की प्रतिमा बनाकर मंगवाई गई थी। लोगों ने पहले यहां पूजा-अर्चना की। इसके बाद शुभ मुहूर्त पर रात को होलिका दहन किया गया। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है

पहली बार गुना शहर में होलिका की 12 फिट की प्रतिमा लीई गई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे।

 

 

गुना शहर की पुरानी गल्ला मंडी में रात 10 बजे होलिका दहन हुआ। लोगों ने विधि विधान के साथ पूजन कर होलिका दहन किया। शहर में लगभग 350 जगह होलिका दहन किया गया । होलिका दहन के साथ ही नागरिकों ने एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें