पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में गुना शहर में पुलिस ने किया पैदल मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में गुना शहर में पुलिस ने किया पैदल मार्च*

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

1 /05/2026

*आमजन से संवाद कर बढ़ाया सुरक्षा के प्रति विश्वास*

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज सायंकाल पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा गुना शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने मार्ग में उपस्थित नागरिकों से सहज एवं आत्मीय संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। विशेष रूप से उन्होंने एक बच्ची से भी आत्मीय बातचीत कर उसका हालचाल जाना, जिससे पुलिस के मानवीय और संवेदनशील स्वरूप की झलक देखने को मिली।

 

पैदल मार्च के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि गुना पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर एवं सजग है। साथ ही, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की गई ।

 

गुना पुलिस का यह प्रयास शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें