दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल: बालुरघाट से TMC उम्मीदवार अर्पिता घोष ने कहा, “बालुरघाट में जो नतीजा आ रहा है वह तकनीकी खराबी के कारण है। जिस दिन मतदान हुआ था, उस दिन जब मतदान शुरू हो रहा था तब मशीन में 98% चार्ज था, लेकिन दिन भर मतदान होने के बाद वह 70% से थोड़ा नीचे आया। लेकिन आज जब वही मशीन यहां गिनती के लिए आई तो उसका चार्ज 92-95% दिखा रहा है… हमने RO को पत्र दिया है… अगर वे इसपर कदम नहीं उठाते हैं तो हम न्यायालय जाएंगे… चुनाव आयोग इसपर कोई जवाब नहीं दे रही है। चुनाव आयोग को इसपर जवाब देना होगा… हम शिकायत कर चुके हैं…”









