तमिलनाडु चुनाव परिणाम 2026 की मुख्य बातें | 107 सीटों के साथ विजय ने तमिलनाडु को बनाया हीरो। अगला पड़ाव: गठबंधन पर बातचीत।
चेन्नई : तमिलनाडु चुनाव में ‘थलापति’ विजय की पार्टी TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है। पिता एसए चंद्रशेखर ने उन्हें राज्य का अगला मुख्यमंत्री बताया है। द्रविड़ पार्टियों के दबदबे के बीच विजय ने इतिहास रच दिया है।
तमिलनाडु की राजनीति में दशकों पुराना ‘द्रविड़’ किलों का तिलस्म आज टूटता नजर आ रहा है। सुपरस्टार विजय और उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ यानी TVK ने अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना बड़े-बड़े विश्लेषकों ने नहीं की थी। रुझानों में विजय की पार्टी 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो सत्ता के जादुई आंकड़े (118) के बेहद करीब है।









