मृगवास थाना क्षेत्र से नाबलिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*मृगवास थाना क्षेत्र से नाबलिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही*

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

*मुख्य आरोपी को अपहरण में सहयोग करने वाले फरार दोंनो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा, घटना में प्रयुक्त कार जप्त*

                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं पर घटित अपराधों को संवेदनशीलता से लेकर इन अपराधों में सतर्कता, तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी दिशा में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्‍कर्म के प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में मुख्य आरोपी को किशोरी के अपहरण में सहयोग करने वाले फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।

               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 27 नवम्बर 2025 को मृगवास थाने पर एक पिता के द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 26 नवम्बर 2025 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर किशोरी की खोजबीन की गई और दिनांक 28 नवम्बर 2025 को किशोरी को दस्तयाब कर लिया गया था । दस्‍तयाबी पर पीडिता द्वारा अपने कथनों में मिथुन लोधा के द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ गलत करना तथा इसमें रामलखन लोधा निवासी ग्राम वटावदा एवं बालचंद लोधा निवासी ग्राम वेलास (राजस्थान) के द्वारा मिथुन लोधा का सहयोग करना बताया । इस आधार प्रकरण में तीनों को नामजद कर जिनके विरुद्ध धारा 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट इजाफा की जाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई । पुलिस द्वारा प्रकरण में मुख्य आरोपी मिथुन लोधा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया था एवं किशोरी के अपहरण में आरोपी मिथुन लोधा को सहयोग करने वाले आरोपियों रामलखन लोधा तथा बालचंद लोधा की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखते हुए जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी ।

               फरार आरोपियों की तलाश के क्रम आज दिनांक 06 मई 2026 को दोनों आरोपियों के संबंध में मुखबिर से सटीक जानकारी मिलने पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपियों 1-रामलखन पुत्र श्रीलाल लोधा उम्र 21 साल निवासी ग्राम वटावदा थाना मृगवास जिला गुना एवं 2-बालचंद पुत्र मोहनलाल लोधा उम्र 23 साल निवासी ग्राम वेलास थाना मनोहरथाना जिला झालाबाड़ (राजस्थान) को भी गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार भी जप्त की गई है ।

               मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिहं कुशवाह के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश भिलाला, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़, आरक्षक राहुल बघेल एवं आरक्षक रवि यादव की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें