*अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गुना की जिला इकाई ने प्रताप छात्रावास में लगे मेले पर लगाए बाल श्रमिक आरोप*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गुना की जिला इकाई ने प्रताप छात्रावास में लगे मेले पर लगाए बाल श्रमिक आरोप*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना

प्रताप छात्रावास में डिज्नीलैंड मेला लगा हुआ है जिसमें बाल श्रमिकों से काम करवाया जा रहा है। 10 वर्ष से लेकर 15-17 वर्ष तक के काफी बच्चे पाए गए हैं जिनसे दुकानदार काम करवा रहे हैं ,

मेले में पैसे वाला खेल भी खिलाया जा रहा है जो एक तरह से जुआ सट्टा की तरह ही होता है और वाद विवाद का विषय भी बनता है बहुत सारे दुकानदारों के पास स्वयं का पहचान पत्र भी नहीं है यह लोग अलग-अलग राज्यों से गुना जिले के प्रताप छात्रावास Disneyland मेले में आए हुए हैं, इन दुकानों पर रोंग्हिया मुस्लिम या बांग्लादेशी घुसपैठिये भी हो सकते है यह अपना पहचान पत्र छुपा रहे हैं। मेले में आवैध तरीके से पार्किंग शुल्क भी लिया जा रहा है और प्रवेश शुल्क भी लिया जा रहा है जो कि उपभोक्ताओं से यदि कोई वस्तु खरीदी जाती है तो उसका किसी भी तरह का कोई ना कच्चा बिल है ,ना पक्का बिल दिया जा रहा है। मेले में बहुत सारे बड़े झूले भी लगाए गए हैं। झूलों में किसी तरह की सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं पाए गए जो झूला कर्मचारी है वह तो किसी से बात ही नहीं करना चाहते पहचान पत्र मांगने पर आईडी भी नहीं दे पा रहे हैं कोई बोलता है घर पर रह गई है कोई बोलता है मोबाइल में है निकल नहीं रही पूरे भारत में एस आई आर की प्रक्रिया भी चल रही है जिसमें आगे तरीके से रह रहे घुसपैठ या भी मेले में होने की संभावना है हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव भी हुए हैं वहां से भी घुसपैठ या भाग रहे हैं हो सकता है यहां मेले में शरण ले ले कुछ समय के लिए और किसी तरह का कोई हादसा भी कर सकते हैं, मेले में जब प्रबंधक से बात की गई तो प्रबंधक द्वारा भी संतुष्ट जनक जवाब नहीं मिला है प्रबंधक का कहना है कि हम जो पैसा खर्च करते हैं उसका पैसा ऐसे ही वसूल किया जाता है नहीं तो हमारे पास पैसा कहां से आएगा इस तरह मेले में अवैध वसूली की जा रही है ग्राहक पंचायत की टीम ने डिज्नीलैंड में लेकर बहुत सारे फोटोग्राफर वीडियो ग्राफी भी बनाए हैं बाल श्रम करवाना कानून अपराध है प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करना चाहिए पूर्व में भी कलेक्टर महोदय ने कमेटी बनाई थी जिसमें अपर कलेक्टर महोदय और नगर पालिका अध्यक्ष को कमेटी में रखा था।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रशासन से मांग है कि मेले में प्रवेश शुल्क भी नहीं लिया जाए और पार्किंग शुल्क को भी निशुल्क किया जाए मेले में पक्के बिल दिए जाएं साथ ही सभी दुकानदारों और कर्मचारियों के पहचान पत्र फोटो सहित A4 साइज में दुकानों के बाहर चश्पा किए जाएं मेले में लगे झूलों के सिक्योरिटी के इंतजाम और देख रेखा भी अच्छे से हो

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री राम कृष्ण रघुवंशी जी जिला सचिव विट्ठल अहिरवार जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता केवट, महिला जागरण प्रमुख डॉक्टर श्रीमती नीरू शर्मा जी नगर अध्यक्ष श्री दीनदयाल टिकरिया जी जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री हरि कृष्ण शर्मा जी, सदस्य श्री अंकित सोनी जी, सदस्य श्री केवट जी उपस्थित रहे।-

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें