ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दिल्ली के एलजी और मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना की
नयी दिल्ली: सात मई (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों की वीरता और पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देने के लिए उनकी सराहना की।
Source PTI
संधू ने ‘एक्स’ पर कहा, “हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं – यह भारत के रणनीतिक संकल्प और राष्ट्रीय दृढ़ निश्चय का एक निर्णायक क्षण है।”









