पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
मुंबई: 8 मई
(भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव एवं तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान ने भी निवेशकों के विश्वास को और कमजोर किया।









