सीबीएसई रिजल्ट हायर सेकेंडरी में सोनाली स्कूल के छात्र लव कौशिक ने देश भर में किया गुना का नाम रोशन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीबीएसई रिजल्ट

हायर सेकेंडरी में सोनाली स्कूल के छात्र लव कौशिक ने देश भर में किया गुना का नाम रोशन।

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता संदेश कुमार झा

सीबीएसई रिजल्ट घोषित हो गया है।जिसमें सोनाली स्कूल के छात्र ने आल इंडिया में हायरसेकेंड्री के रिजल्ट की सूची में दूसरे नंबर गुना का नाम रोशन किया है।
सोनाली पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल के इस होनहार छात्र ने प्रदेश में ही नहीं आल इंडिया की टॉपर लिस्ट में नाम दर्ज कर गुना को गौरान्वित किया है । सोनाली पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र लव कौशिक पुत्र नरेंद्र कुमार ने सोनाली स्कूल का नाम दर्ज कराकर ऑल इंडिया सेकंड रेंक कला संकाय आर्ट्स में 99% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर की सूची में नाम दर्ज किया है। पहली बार आये गुना में इस तरह के परिणाम में छात्र लव कौशिक को इस उपलब्धि के लिए सोनाली पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर नवनीत लाम्बा और स्कूल स्टाफ ने बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें