Offline
Online
Viewers 0

गुना में 65 लीटर कच्ची शराब के साथ कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में 65 लीटर कच्ची शराब के साथ कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

 

धरनावदा पुलिस की कुली घाटी मार्ग पर घेराबंदी, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले

 

गुना | द्वारका न्यूज़ | 13 अक्टूबर 2026

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 

गुना। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धरनावदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट और तोड़फोड़ सहित नौ आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है।

 

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

 

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को झागर चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दो बड़ी प्लास्टिक की कैनों में कच्ची शराब लेकर कुली घाटी के रास्ते सूजाखेड़ी गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रास्ते में घेराबंदी की और संदिग्ध को रोक लिया।

 

पूछताछ में आरोपी की पहचान धनराज पुत्र मोतीलाल पारदी (55), निवासी मुरादपुर चक, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई। मोटरसाइकिल पर लटकी दोनों कैनों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 221/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में उसके खिलाफ पहले से नौ प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और राघौगढ़ एसडीओपी दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई। धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कदम सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें