Offline
Online
Viewers 0

गुना पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, एसपी हितिका वासल और कलेक्टर किशोर कन्याल हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजयादशमी पर गुना पुलिस का शस्त्र पूजन, सुरक्षा और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया पर्व

 

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल और कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने विधि-विधान से की शस्त्रों व पुलिस वाहनों की पूजा-अर्चना

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ | गुना | 20 अक्टूबर 2026

 

गुना। विजयादशमी के पावन पर्व पर गुना पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल और कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने संपादक विक्रम सिंह तोमर मंत्रोच्चार एवं हवन के बीच पुलिस विभाग के शस्त्रों और वाहनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पुलिस की गौरवशाली परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के संकल्प का संदेश दिया गया।

 

शस्त्र पूजन के साथ निभाई परंपरा

 

विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों का पूजन किया गया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से तलवार से तूमड़े की बलि देकर परंपरा का निर्वहन किया गया। आयोजन के माध्यम से पुलिस बल ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और समाज की सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया।

 

एसपी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

 

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने जिले की निरंतर उन्नति एवं प्रगति की कामना के साथ नागरिकों से त्योहार को उल्लास, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

 

प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन, एसडीएम शिवानी पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर देवांशु शिवहरे, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, सीएसपी शैफा हाशमी, एसडीओपी हेमंत पाण्डेय, डीएसपी अजाक विवेक अस्थाना, डीएसपी यातायात मुकेश दीक्षित, होमगार्ड कमांडेंट आर.के. पथरौल, तहसीलदार मयंक तिवारी और रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, यातायात प्रभारी अजय प्रताप सिंह कुशवाह, अजाक थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाह सहित विभिन्न शाखाओं के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी एवं कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा।

 

जिलेभर के थानों में भी हुआ शस्त्र पूजन

 

विजयादशमी के अवसर पर गुना जिले के सभी पुलिस थानों में भी संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में शस्त्रों और वाहनों की पूजा-अर्चना की गई। इस प्रकार जिलेभर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुए।

 

द्वारका न्यूज़ | जनता की आवाज

प्रधान संपादक: विक्रम सिंह तोमर

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें