Offline
Online
Viewers 0

चाकू की नोक पर युवती को बनाया बंधक, सोने की चेन लूटने की कोशिश; लोगों ने आरोपी को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकू की नोक पर युवती को बनाया बंधक, सोने की चेन लूटने की कोशिश; लोगों ने आरोपी को दबोचा

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 3 नवंबर 2026

 

 

गर्दन पर चाकू रखकर दी गला रेतने की धमकी, दुकान में अकेली थी महिला कर्मचारी; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

बेंगलुरु। शहर में दिनदहाड़े एक दुकान में घुसकर युवती को चाकू की नोक पर बंधक बनाने और सोने की चेन लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती की गर्दन पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और सोने की चेन सौंपने के लिए दबाव बनाया। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता से युवती की जान बच गई और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, वारदात 31 अक्टूबर को हुई थी। आरोपी की पहचान प्रभुराज के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 11:45 बजे हेलमेट और दस्ताने पहनकर एक ब्रांडेड बैग एवं जूते की मरम्मत करने वाली दुकान में दाखिल हुआ। उस समय दुकान में महिला कर्मचारी अकेली मौजूद थी। उसने सुबह करीब 10 बजे ही दुकान खोली थी।

 

आरोप है कि दुकान में घुसते ही आरोपी ने युवती को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर गला रेतने की धमकी दी। इसके बाद उसने युवती से सोने की चेन देने की मांग की। अचानक हुई इस घटना से युवती घबरा गई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को भांपते हुए हस्तक्षेप किया और उसे सुरक्षित बचा लिया।

 

लोगों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें