द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
3 नवंबर 2026
नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में आज सुबह लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। यह हादसा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में हुआ।
नेपाल में मंगलवार सुबह दो हेलीकॉप्टरों की आपस में टक्कर हो गई. हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई और एक नेपाली नागरिक घायल हो गया. ये हादसा सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे इलाके में हुआ. फेरिचे, काठमांडू से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप जाने वाले रास्ते पर स्थित है.






