Offline
Online
Viewers 0

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी से भड़का आक्रोश, अशोकनगर में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी से भड़का आक्रोश, अशोकनगर में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 3

अक्टूबर 2026 

 

सर्व समाज और यादव समाज ने गांधी पार्क में किया प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग; अशोकनगर में कथा नहीं होने देने की दी चेतावनी

 

अशोकनगर | द्वारका न्यूज़

 

अशोकनगर शहर में कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित विवादित बयानों को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को गांधी पार्क में सर्व समाज और यादव समाज के लोगों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंग मुद्रा और स्वरूप को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसे समाज ने अमर्यादित और आपत्तिजनक माना है। लोगों का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं और उनके स्वरूप को लेकर की गई कथित टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

 

विरोध कर रहे लोगों ने करवा चौथ के व्रत को लेकर ‘खसम पूजा’ जैसे शब्दों के कथित इस्तेमाल तथा छत्रपति शिवाजी महाराज और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन से संबंधित बयानों पर भी नाराजगी जाहिर की।

 

प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक अशोकनगर में उनकी कथा आयोजित नहीं होने दी जाएगी।

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक महापुरुषों के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर अशोकनगर में विरोध और माफी की मांग चर्चा का विषय बनी हुई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें