*दीपावली पर्व पर यातायात व्यवस्था हेतु गुना पुलिस की विशेष कार्ययोजना*
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 5 नवंबर 2026

दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए गुना पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु दिनांक 05 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक विशेष यातायात योजना लागू की जा रही है ।
इस दौरान सदर बाजार, सराफा रोड एवं हाट रोड पर केवल दोपहिया वाहनों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। तीन पहिया, चार पहिया एवं अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । यातायात नियंत्रण हेतु शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी । साथ ही नगर रक्षा समिति, ट्रैफिक मित्रों एवं स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा ।
आम नागरिकों की सुविधा के लिए चार पहिया, दोपहिया एवं ऑटो रिक्शा हेतु अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। नागरिक निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े न करें ।
गुना पुलिस की आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील है कि यातायात प्रतिबंधों एवं निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।






