Offline
Online
Viewers 0

कोन्याकला कांड में 20 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी चाचौड़ा थाना पुलिस की गिरफ्त में*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*फरार वारंटियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ में गुना पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवा* ही

द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 5 अक्टूबर 2026

 

*कोन्याकला घटनाक्रम में 20 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी चाचौड़ा थाना पुलिस की गिरफ्त में*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में विभिन्न गंभीर आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम कोन्याकला घटनाक्रम में पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।

गौरतलब है कि वर्ष 2006 में चाचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोन्याकला में भील समाज द्वारा समुदाय हिंसा के लिए आयोजित की जा रही महापंचायत को रोकने पहुंची पुलिस फोर्स पर कुछ लोगों द्वारा एकराय होकर हमला किया गया था । इस घटना में निरीक्षक श्री वीर सिंह सप्रे की मृत्यु हो गई थी तथा कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे । उक्त घटना के संबंध में चाचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 447/06 धारा 302, 307, 353, 395, 147, 148, 149 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था ।

 

प्रकरण में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा थाना प्रभारी चाचौड़ा को पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । निर्देशों के पालन में पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है तथा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है । वहीं, प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है ।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर चाचौड़ा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कोन्याकला घटनाक्रम के 20 वर्षों से फरार आरोपी हरिसिंह पुत्र स्व. भंवरलाल भील उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम कोदयापुरा, थाना चाचौड़ा, जिला गुना को गिरफ्तार किया गया । आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

 

चाचौडा थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया,, उपनिरीक्षक मोहर सिंह गवली, सउनि राकेश सिंह भील, प्रधान आरक्षक अमित भारद्वाज, प्रधान आरक्षक अंकेश मोरी एवं प्रधान आरक्षक अशोक बारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें