Offline
Online
Viewers 0

एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

द्वारका न्यूज़पेपर 5 नवंबर 2026

*मृगवास थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार*

 

*आरोपी से 1.25 लाख रुपये कीमत का 2.550 किलोग्राम गांजा बरामद*

 

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, आदतन अपराधियों के विरुद्ध PITS एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही एवं लंबित वारंटों की तामीली हेतु दिनांक 27 अक्टूबर 2026 से 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है ।

 

उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों तथा उनके नेटवर्क पर सतत निगरानी रखते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.550 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है ।

 

उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 03 नवंबर 2026 की शाम को मृगवास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बांसाहेड़ा रोड पर आजादपुरा जाने वाले रास्ते के पास जंगल में एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से खड़ा है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रघुवीर पुत्र गोविन्दप्रसाद नाथ उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बांसाहेड़ा खुर्द, थाना मृगवास, जिला गुना बताया । पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे में मिले प्लास्टिक के कट्टे से 2.550 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । पुलिस ने गांजा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 132/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी से गांजा प्राप्त करने के अन्य स्रोतों एवं तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है ।

 

मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, सउनि धारा सिंह, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़, राहुल यादव, वकील सिंह, योगेश जाट, राजीव रघुवंशी, राकेश बाथम एवं जितेन्द्र यादव की विशेष भूमिका रही ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें