एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में सत्र 2025-26 के लिये 11 वी में सीबीएसई पाठ्यक्रम प्रवेश के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में सत्र 2025-26 के लिये 11 वी में सीबीएसई पाठ्यक्रम प्रवेश के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

गुना 02 जून 2025

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति NESTS जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल गुना, द्वारा सत्र 2025-26 के लिए EMRS LATERAL ENTRY के लिये कक्षा 11 वी में सीबीएसई पाठ्यक्रम में आर्ट्स, कॉमर्स, विज्ञान संकाय में प्रवेश करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है । आवेदन की अंतिम तिथि 07 जून 2025 तथा आवेदन प्राप्त करने का समय: 10:00 AM से 4:00 PM तक निर्धारित किया गया हैं, कक्षा 11वी में रिक्त पदों की संख्या कुल (परिवर्तनशील) 68 (बालक/बालिका) हैं । रिक्त पदों की संख्या बढ़ने पर प्राप्त आवेदनों व मेरिट लिस्ट से ही छात्रो का चयन किया जाएगा । आवश्‍यक जानकारी के लिये एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गुना जिला गुना विवेक पेट्रोल पंप के सामने तथा मोबाईलन नंबर 8860791010, 6232212179, 9690640268, 9565701609 पर संपर्क किया जा सकता हैं ।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें