Offline
Online
Viewers 0

होटल में दरिंदगी के बाद जबरन गर्भपात का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में डॉक्टर समेत 6 पर FIR

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होटल में दरिंदगी के बाद जबरन गर्भपात का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में डॉक्टर समेत 6 पर FIR

 

शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी को होटल ले जाने का आरोप; गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात कराने का दावा, पांच आरोपी गिरफ्तार

 

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

11 सितंबर 2026

 

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के बाद कथित तौर पर जबरन गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी, एक महिला डॉक्टर और उसके परिजनों सहित छह लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

 

पुलिस के मुताबिक डोलरिया थाना क्षेत्र निवासी अजीत सिंह पर आरोप है कि उसने नाबालिग से प्रेम संबंध बनाए और शादी का झांसा दिया। आरोप है कि 23 अक्टूबर 2025 को वह उसे घुमाने के बहाने नर्मदापुरम लेकर आया और आनंद नगर स्थित पलाश होटल के एक कमरे में उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

 

गर्भवती होने के बाद गर्भपात कराने का आरोप

 

शिकायत के अनुसार घटना के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। आरोप है कि 19 फरवरी को मुख्य आरोपी ने एक महिला डॉक्टर की मदद से दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। मामले में आरोपी की मां, बहन, बड़ी मां और चाचा पर भी घटना में सहयोग करने और मामले को दबाने का आरोप लगाया गया है।

 

धमकी देने का भी आरोप

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गर्भपात के बाद आरोपी द्वारा उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी जाती रही और घटना को किसी को नहीं बताने के लिए दबाव बनाया गया। शिकायत के मुताबिक बाद में आरोपी द्वारा बदनाम किए जाने से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

 

होटल पहुंची पुलिस, साक्ष्य जुटाए

 

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता द्वारा बताए गए घटनास्थल के आधार पर महिला पुलिस अधिकारी होटल पहुंचीं और मामले से जुड़े संभावित साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों की जांच की।

 

छह पर FIR, पांच गिरफ्तार

 

एएसपी अभिषेक राजन के अनुसार मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें