द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
10 सितंबर 2026
सागर शराब कांड का असर: शिवपुरी के अमोला में महिलाओं का शराब दुकान पर धावा, बोतलें तोड़ीं
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शराब के खिलाफ लोगों का आक्रोश दूसरे जिलों में भी सामने आने लगा है। शिवपुरी के सिरसौद-अमोला क्षेत्र के नया अमोला में महिलाओं ने शराब बिक्री के विरोध में मोर्चा खोल दिया।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में महिलाएं शराब दुकान पर पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकान में रखी शराब की बोतलें बाहर निकालकर फेंक दीं। सामने आए वीडियो में महिलाओं द्वारा दुकान में तोड़फोड़ और शराब की बोतलें तोड़ते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है।
महिलाओं का आरोप है कि शराब की बिक्री से गांव के परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है और घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद यह घटना शराब बिक्री को लेकर बढ़ते जनआक्रोश का संकेत मानी जा रही है।








