बुलडोजर से नष्ट कर जमीन में गाड़े गए पुराने राजसात शस्त्र*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस लाइन गुना में राजसात कंडम हथियारों का किया नष्टीकरण*

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह 

*बुलडोजर से नष्ट कर जमीन में गाड़े गए पुराने राजसात शस्त्र*

 

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा पुलिस के विभिन्न कार्यालयों थानों के सतत निरीक्षण की प्रक्रिया जारी है । इसी क्रम में जिले में वर्षों पुराने कंडम शस्त्रों के अनुपयोगी स्थिति में रखे होने और लंबे समय से जिनकी नष्टीकरण की कार्यवाही नहीं होना, संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक श्री सोनी द्वारा कंडम हथियारों के नष्टीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई, जिसमें रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय एवं उनकी टीम सूबेदार मोनिका जैन, आर्म्स शाखा प्रभारी उप निरीक्षक कल्याण सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा आदि के द्वारा लगातार मेहनत करते हुए रक्षित निरीक्षक कार्यालय की आर्म्स शाखा में वर्षों से रखे अनुपयोगी हथियारों की वर्षवार सूची तैयार कर विनष्टीकरण की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण की गईं । जिसमें वर्ष 1961 से लेकर 2008 तक के करीबन 2700 कंडम हथियार सूची में शामिल किए गए और नियमानुसार जिनकी राजसात की कार्यवाही कराई गई ।

 

तदोपरांत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा राजसात उक्त हथियारों के विनष्टीकरण के लिए टीम गठित किए जाने हेतु गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा तुरंत कार्यवाही कर टीम का गठन किया गया ।

 

इस क्रम में आज दिनांक 08 जून 2025 को अपर कलेक्टर श्री अखिलेश कुमार जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर की उपस्थिति में रक्षित निरीक्षक गुना श्रीमती पूजा उपाध्याय और उनकी टीम द्वारा विधिवत रूप से शस्त्रों का नष्टीकरण किया गया । नष्टीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत शस्त्रों को पुलिस लाइन परिसर में बुलडोजर की मदद से नष्ट किया गया तथा नियमानुसार एक गड्ढा खोदकर उन्हें उसी स्थान पर जमीन में दबा दिया गया ।

 

यह कार्यवाही न केवल प्रशासनिक सजगता का उदाहरण है, बल्कि इससे पुलिस लाइन परिसर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अव्यवस्थित धातु/हथियारों से मुक्त बनाने की दिशा में भी अहम पहल मानी जा रही है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें