भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ, जडेजा और वाशिंगटन ने बनाये अपने शतक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ, जडेजा और वाशिंगटन ने बनाये अपने शतक  

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफ़र्ड में खेला गया चौथा टेस्ट मैच बेनतीजा रहा.

\’हैंडशेक\’ विवाद पर क्या बोले गंभीर और स्टोक्स?

मैच के बाद जब टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, \”अगर कोई बल्लेबाज़ 90 पर और दूसरा 85 पर खेल रहा हो तो क्या वह शतक का हक़दार नहीं है? अगर इंग्लैंड की तरफ़ से भी ऐसे ही कोई खेल रहा होता और किसी के पास अपना पहला टेस्ट शतक बनाने का मौक़ा होता तो क्या उसे ऐसा नहीं करने देते?\”

कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की जुझारू बल्लेबाज़ी की बदौलत, पहली पारी में 311 रनों से पिछड़ने के बावजूद भारतीय टीम ने यह टेस्ट अप्रत्याशित रूप से ड्रॉ करा लिया.

 

मैच के ख़त्म होने से क़रीब एक घंटा पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पिच पर मौजूद रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर से हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उस समय दोनों बल्लेबाज़ अपने-अपने शतक के क़रीब थे और उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया.

 

इसके बाद रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने अपना पहला शतक जमाया.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें