नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी PM और वित्त मंत्री को दौड़ा कर पीटा
द्वारका न्यूज़ राष्ट्रीय
प्रधान संपादक विक्रम तोमरनेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़का छात्र और युवा आंदोलन अब सीमा पार भारत-नेपाल जोगबनी बॉर्डर तक आ पहुंचा है। मंगलवार को विराटनगर स्थित सीडीओ कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। जिसके बाद हालात बेकाबू होते चले गए। नेपाल पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कई जगह कर्फ्यू लगा दिया है, लेकिन आंदोलन की आग अब भारत-नेपाल सीमा पर भी महसूस की जा रही है। जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से आगे नेपाल स्थित आईसीपी के पास भी प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। सीमा के भीतर भारतीय क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
*DWARKA NEWS DIGITAL MEDIA NETWORK*









