Offline
Online
Viewers 0

जन-विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जन-विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

11 सितंबर 2026

 

संभागीय आयुक्त खत्री और कलेक्टर कन्याल ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ

गुना, 11 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बमोरी जनपद पंचायत कार्यालय में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक हितिका वासल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

शिविर में नामांतरण, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, पात्रता पर्ची, आधार एवं आयुष्मान कार्ड जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। पात्र प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

कलेक्टर कन्याल ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित गुना और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण जरूरी है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्वरोजगार, स्टार्टअप और उद्यमियों से संवाद कर शासन की योजनाओं, प्रशिक्षण एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें