देश की केन्द्रिय विश्वविद्यालयों मे स्नातक करने हेतु CUET परीक्षा देकर बालिकाएं केन्‍द्रीय विश्वविद्यालयों मे ले सकती है एडमिशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश की केन्द्रिय विश्वविद्यालयों मे स्नातक करने हेतु CUET परीक्षा देकर बालिकाएं केन्‍द्रीय विश्वविद्यालयों मे ले सकती है एडमिशन :- सहायक संचालक श्री दिनेश चंदेल

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना 23 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अब्दुल गफ्फार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर दिनांक 22 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज पी.एम.श्री कन्या शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केन्ट गुना मे बालिकाओं के कौशल उन्नयन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुना की प्राचार्य श्वेता कुशवाह द्वारा समस्त बालिकाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना द्वारा संचालित विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी शाखाऍ जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्सच, मैकेनिक, कोपा, ड्राफट्समैन, मैकेनिक/सिविल बेसिक कॉस्मेटोलॉजी शाखाओं के बारे मे विस्ता्रपूर्वक जानकारी दी गई। सहायक संचालक दिनेश कुमार चंदेल द्वारा बताया गया कि आईटीआई बालिकाओं को स्कूल के बाद छात्रों को अपने स्कूली शिक्षा उपरान्त विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी व्‍यवसायों में व्यावहारिक कौशल सिखाने एवं छात्रों को विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से ऑनलाइन शैक्षिक पाठ्यक्रमों तक पहुंच बनाने मे मदद करता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करना और उन्हे रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

श्री चंदेल ने प्रतिभागी बालिकाओं CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के बारे मे जानकारी देते हुये बताया कि यह परीक्षा कक्षा 12वीं के साथ एवं बाद में देश के केंद्रीय, विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन (स्नातक) कोर्सों में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो छात्रों को विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एक ही परीक्षा के माध्यम से प्रवेश का एक समान अवसर प्रदान करती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, भाषा और डोमेन-विशिष्ट विषयों के प्रश्न होते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रतिभागी एनटीए की वेबसाइट द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अब्दुल गफ्फार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जिले की बालिकाओं को कैरियर काउंसलिंग दी जा रही है।

कार्यक्रम मे प्रतिभागी बालिकाओं सहित पी.एम.श्री कन्या शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केन्ट की प्राचार्य श्रीमती भारती श्रीवास्तव महिला एवं बाल विकास विभाग से शुभम श्रीवास्तव एवं राहुल यादव उपस्थित रहे।

स.क्र. 186/01/2026 फोटो

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें