रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो डीजे जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

\"\"

गुना 13 फरवरी 2026

गुना शहर में शादी समारोह, बारात एवं अन्य आयोजनों के दौरान निर्धारित समय सीमा रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे संचालित किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र दिनांक 12 फरवरी 2026 को प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष मुहिम चलाई गई।

यह कार्रवाई कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में की गई। अभियान के तहत रात्रि 10 बजे के बाद तेज ध्वनि में संचालित हो रहे डीजे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े डीजे जप्त किए गए।

प्रथम डीजे बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 67 G 1091 सहित जप्त किया गया। उक्त डीजे बंटी यादव निवासी शाढौरा का बताया गया, जिसे राजपाल अहिरवार एवं नंदू अहिरवार निवासी शाडोरा द्वारा संचालित किया जा रहा था। द्वितीय डीजे ट्रैक्टर सहित गौरव पुत्र परमाल कोरी निवासी कैंट से जप्त किया गया।दोनों जप्त डीजे को थाना केंट में सुरक्षित रखवाया गया है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गुना शहर श्री गौरीशंकर बैरवा, नायब तहसीलदार गुना शहर श्री नरेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी कैंट श्री अनूप भार्गव सहित प्रशासन एवं पुलिस का अमला उपस्थित रहा।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें