नई दिल्ली एआई सम्मेलन में रोबोट पर विवादः रोबोटिक्स में अमेरिका और चीन के मुक़ाबले कहां खड़ा है भारत इसका स्तर ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली एआई सम्मेलन में रोबोट पर विवादः रोबोटिक्स में अमेरिका और चीन के मुक़ाबले कहां खड़ा है भारत इसका तकनिकी स्तर ?

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

दिल्ली में जारी एआई समिट के दौरान एक निजी गलगोटिया  यूनिवर्सिटी के रोबोट को लेकर किए गए दावे पर विवाद हुआ.

 

इसके बाद बहस ये शुरू हो गई कि भारत एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में कहां खड़ा है और क्या इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त क़दम उठाए जा रहे हैं.

 

ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एआई सम्मेलन के दौरान चीन में निर्मित एक रोबोट को अपना डेवलपमेंट बताकर पेश किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया.

 

हालांकि, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बाद में सफ़ाई देते हुए कहा कि संस्थान ने इस रोबोट का निर्माण करने का दावा नहीं किया है.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें