*आबकारी एक्ट के फरार मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को धरनावदा थाना पुलिस ने जिला अलीराजपुर से किया गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*आबकारी एक्ट के फरार मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को धरनावदा थाना पुलिस ने जिला अलीराजपुर से किया गिरफ्तार*

 

*आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 03 पेटी जप्त*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवदेनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे और उनकी टीम द्वारा विगत दिवस आबकारी एक्ट के एक मामले में फरार मुख्य आरोपियों में से एक को अलीराजपुर से गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से 03 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गई हैं ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 05 दिसंबर 2025 की शाम जिले के धरनावदा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाईवे पर गुना तरफ से रूठियाई की ओर आ रहे आयशर कंपनी के एक ट्रक क्रमांक GJ36 X 4410 में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाने के सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा दो आरोपी 1-रितिक कटारा निवासी संजय कॉलोनी राजगढ़ जिला धार एवं 2-सूरज वसोनिया (भील) निवासी भानगढ़ शंकरपुरा जिला धार को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब की 301 पेटी एवं शराब तस्‍करी में प्रयुक्‍त ट्रक विधिवत जप्‍त किया गया था एवं जिनके विरुद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 278/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट इजाफा धारा 318(4), 337, 338, 336(3) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था । पुलिस द्वारा प्रकरण फरार आरोपीगणों की तलाश शुरु की गई और दिनांक 22 फरवरी 2026 को आरोपी रमेश डाबर निवासी ग्राम भोपावर जिला धार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

 

धरनावदा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की निरंतर तलाश की गई और इस अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर आरोपियों की तलाश में सघन दबिशें दी गई जिसके परिणाम स्वरुप विगत दिनांक 25 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के उक्त प्रकरण में करीबन दो माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में एक आरोपी कैरम सिंह पुत्र प्रताप चंगोड उम्र 32 साल निवासी ग्राम एरन थाना चंद्रशेखर आजाद नगर जिला अलीराजपुर को जिला अलीराजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया । बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया एवं जिसकी निसादेही से 03 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गई है । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।

धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व पुलिस लाईन सउनि महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर व आरक्षक मुलायम सिंह यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें