नरभक्षी ने नाबालिग की हत्या कर मांस खाया, खून पीया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरभक्षी ने नाबालिग की हत्या कर मांस खाया, खून पीया

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

Dwarka news: 16 वर्षीय नाबालिग की आरोपी ने लोहे की रॉड और हथौड़े से हत्या की और फिर उसके शरीर से मांस निकालकर खाया और खून पीया।

 

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक सिरफिरे आरोपी ने 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से हत्या कर दी और इसके बाद उसके शरीर से मांस निकालकर खाने व खून पीने जैसी वीभत्स हरकत की। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। इसकी कल्पना मात्र से आप कांप जाएंगे। पत्नी की हत्या के आरोप में 14 साल से जेल में बंद गुड्डा पटेल बाहर आया।

 

बाहर आने के बाद वह नरभक्षी बन गया है। 16 साल के लड़के भरत विश्वकर्मा की उसने बेरहमी से हत्या की।

 

इसके बाद उसका खून पिया है। फिर मांस खाया है। गुड्डा पटेल की करतूत से पूरा इलाका सहमा हुआ है।

 

दरअसल, गुड्डा पटेल ने भरत विश्वकर्मा नाम के लड़के की हत्या कर दी है। इसके बाद शव के साथ शैतानी व्यवहार किया है। भरत विश्वकर्मा इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला है।

 

वह भाई दूज पर अपनी बहन से मिलने समन्ना गांव गया था। बहन के घर पहुंचने से पहले ही दरिंदे ने उसकी हत्या कर दी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें