केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिले के विकास कार्यों की समीक्षा, विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को मिली नई दिशा

गुना 14 मार्च 2026

कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। बैठक में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्‍द सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सिंध वाटर स्कीम, लोक निर्माण विभाग के सड़क कार्य, गुना अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दोनों रेलवे ओवरब्रिज, सीएम राइज विद्यालय तथा क्रांतिवीर तात्या टोपे यूनिवर्सिटी सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि सखियां प्रभावी कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही बागवानी (हॉर्टिकल्चर) से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है, जिसके लिए जिले को स्कॉच अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और जीपीएस तकनीक की मदद से जंगलों में लगने वाली आग की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती है।

बैठक के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से संवाद किया और बैठक में लिए गए निर्णयों तथा विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में विधायक गुना श्री पन्नालाल शाक्य, चांचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची, बमोरी विधायक श्री ऋषि अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद्र धाकड़, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका लुंबा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह सलूजा, सहित सांसद प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी, वनमंडलाधिकारी श्री अक्षय राठौर, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे सहित सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें