इंदौर में एक हाथी ने ऑटो ड्राइवर को सूंड से उठाकर पटक दिया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर में एक हाथी ने ऑटो ड्राइवर को सूंड से उठाकर पटक दिया।

 

इसके बाद पैर से कुचल दिया।

 

ड्राइवर हाथी को गुड़ खिला रहा था।

इसी दौरान वह अचानक भड़क गया। हमले में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

” “घटना शनिवार शाम 4.18 बजे राजनगर पुलिस चौकी के पास हुई।

 

रविवार को इसका वीडियो सामने आया। मृतक की पहचान विजय उर्फ लक्ष्मण राव होलकर (49) के रूप में हुई।

 

पुलिस ने महावत को हिरासत में ले लिया है ।

 

“चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक, हाथी को उज्जैन से जैन समाज के एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर लाया गया था।

 

कार्यक्रम के बाद महावत उसे इलाके में घुमाते हुए भिक्षावृत्ति कर रहा था।”

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें