जिला सनाढय सभा के द्विवर्षीय चुनाव समपन्न; सर्वसम्मति से एस के राजोरिया पुनः अध्यक्ष चुने गये।
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
आज दिनांक 15/03/2026 को जिला सनाढय सभा संस्कार भवन चुनाव अधिकारी डॉ श्री जी के शर्मा जी की अध्यक्षता मे जिला सनाढ्रय सभा गुना के चुनाव जिला सनाढय सभा चुनाव प्रक्रिया की धारा 12 खण्ड 3 के अनुसार चुनाव समपन्न हुऐ;चुनाव अधिकारी डाॅ श्री शर्माजी का समाज कि ओर से श्री शिव चरण लाल शर्मा जी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व सहायक चुनाव अधिकारी श्री रवीन्द्र पारासर जी का पूर्व उपाध्यक्ष डा:श्री ओ पी बिरथरे जी द्वारा स्वागत किया गया , चुनाव प्रक्रिया के तहत सहायक चुनाव अधिकारी रवीन्द्र पारासर जी ने दिनांक 14/03/2026 शनिवार को सुबह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक 07 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ की जिसमे अध्यक्ष को छोड़कर सभी पदों के लिए एक एक नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुऐ; केवल अध्यक्ष के लिये दो नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए थे; किन्तु नाम वापसी की तारीख 15/03/2026 को दोपहर 12:00 बजे तक थी ; तो 12 बजे के पहिले ही नामांकन वापिस ले लिया गया ; इस सात पदों का चयन निर्विवाद रूप से सपन्न हुआ; जिसको चुनाव अधिकारी डा:श्री जी के शर्मा जी ने घोषणा कि अध्यक्ष पद के लिए इंजी श्री एस के राजोरिया पुनः
निर्वाचित कर दिये ; उपाध्यक्ष पद पर श्री राजकुमार शर्मा (राजु पाटई) ; सचिव पद के लिए श्री शिवदयाल शर्मा; संयुक्त सचिव पद के लिए श्री दिनेश शर्मा; संगठनसचिव श्री वृज किसोर त्रिवेदी; कोषाध्यक्ष पद के लिए रामकिसोर शर्मा; लेखा पर्यवेक्षक के लिए श्री बी के शर्मा जी निर्वाचित कर दिये गये ; श्री राजोरिया के नेतृत्व मे कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष मार्च 2028 तक रहेगा; चुनाव अधिकारी डा:श्री जी के शर्मा जी ने कहा कि समाज ने एक साफ ; स्वच्छ; ईमानदारी व्यक्ति को समाज के नेतृत्व दिया है; जो समाज को सभी के सहयोग से गुना नही प्रदेश मे पहचान दियाएगा, आपने कहा कि समाज का कार्य है कि व्यक्ति के दैनिक जीवन मे घटने वाली घटनाओं पर अध्ययन कर ओर उनको दुर करने का प्रयास करना चाहिये; मुझे उम्मीद नही पूर्ण विश्वास है कि श्री राजोरिया जी के नेतृत्व मे कार्यकारिणी अपने सम्पूर्ण उत्तरदायित्वों का निर्वाह अपने समाज के प्रति कर्तव्य मान कर करेगी; नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री श्री कृष्ण राजोरिया जी ने चुनाव अधिकारी डा:श्री जी के शर्मा जी ; सहायक चुनाव अधिकारी रवीन्द्र पारासर जी का आभार व्यक्त किया कि आपने निष्पक्षता;पारदर्शिता से चुनाव समपन्न कर कर समाज के सामने अनुकर्णीय उदाहरण पेश किया , जिला सनाढय ब्राह्मण सभा के सभी सम्मानीय सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया कि आपने धर्य; संयम से चुनाव सपन्न कराने मे महत्वपूर्ण भुमिका निभाई, समाज के सभी सम्मानीय सदस्यों से कहा कि समाज को प्रत्येक क्षेत्र मे आगे बढाने का प्रयास करेंगे; शिक्षा; स्वस्थ्य; धार्मिक आयोजन के माध्यम से प्रकृति की सुरक्षा पर हमेशा बिशेष ध्यान रहेगा; समाज मे एकता बनीं रहे ; आने वाली पीढ़ी को एक साफ; सुन्दर वातावरण उपलब्ध करना; शिक्षा के क्षेत्र मे; आपने सभी समाज जनो का आभार माना कि समाज की स्वथ्य परंपरा को बनाऐ रखा; श्री राजोरिया जी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने पर सर्व सनातन समाज की और श्री बीरेन्द्र भार्गवजी; रघुवंशी समाज ; जिला पैसंनर संघ ; रोटरी क्लव; सभी समाज संघ के पदाधिकारियों ने बधाईयाँ ; एवं शुभकामनाएं प्रेषित की; आज सनाढय सभा संस्कार भवन समाज की महिलाओं; पुरूषो से खचाखच भरा हुआ था;समाज के बच्चों ने भी चुनाव मे भरपूर आनंद उठाया; अन्त मे समाज के बरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि समाज के लिये आज गर्व का दिन है कि हमे श्री राजोरिया जैसे विन्रम, समाज के लिए समर्पित , निष्ठावान अध्यक्ष मिला; जिनके नेतृत्व मे समाज अवश्य ही उचाईयों को छुऐगा। धन्यवाद भवदीय जिला सनाढय सभा गुना








