सारंगपुर कपिलघाट पर भूतड़ी अमावस्या, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:कालीसिंध में पितरों का तर्पण; बाबा कपिलेश्वर का हुआ जलाभिषेक घाट पर पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद बाबा कपिलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने नवग्रह देवताओं की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।









