हनुमान टेकरी मेला : लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हनुमान टेकरी मेला : लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

गुना 18 मार्च 2026
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हनुमान टेकरी मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, कंट्रोल रूम की स्थापना, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, खाद्य पदार्थों की शुद्धता, मेडिकल टीम की तैनाती, फायर ब्रिगेड, स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यों ने बताया कि एक दिवसीय इस मेले में लाखों श्रृद्धालु पहुंचते हैं और मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किए जाते हैं।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उनकी नंबरिंग सुनिश्चित करने तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पिछली बार वालंटियर्स की संख्या पर्याप्त नहीं थी, इसलिए इस बार लगभग 500 वालंटियर तैनात किए जाएं। सभी वालंटियर्स को पहचान के लिए टोपी, डंडा एवं सीटी उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी सूची कंट्रोल रूम को दी जाए।
मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका को सभी पहुंच मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढों की भराई कराने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को अतिरिक्त डीपी लगाने एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पॉइंट बनाए जाएं और मंदिर तक जाने वाले मार्गों को व्यवस्थित किया जाए।
इस दौरान कलेक्टर दो विषयों पर चर्चा करते हुए जानकारी दी जिले से प्रतिदिन लगभग 10 वाहन शिवपुरी स्‍वास्‍थ्‍य कैम्प के लिए संचालित की जा रही है, प्रत्येक ब्लॉक से दो वाहन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्र का लाभ लें। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि 13 से 14 वर्ष की बालिकाओं का अनिवार्य रूप से एचपीवी वैक्सीनेशन कराया जाए।
बैठक के समापन पर कलेक्टर ने कहा कि मेले में इस बार गुलाबों को हम प्रमोट करें ताकि हमारे क्षेत्र के उन्नत गुलाब कृषकों को लाभ प्राप्‍त हो। इस पर सभी ने सहमति देते हुए गुलाब काउंटर खोलने की बात कही।
आज आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्री धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता अरविन्‍द्र गुप्‍ता, पूर्व नगर पालिका अध्‍यक्ष श्री राजेन्‍द्र सिंह सलूजा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, उप वनमंडलाधिकारी श्री नीरज निश्‍चल (भा.व.से.) सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्‍टर द्वारा रेलवे में चयनित युवाओं का सम्‍मान
बैठक पश्‍चात कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में हाल ही में रेलवे में सहायक लोको पायलट पद के लिए चयनित श्री अजय कुमार साहू एवं श्री राधे मोहन धाकड़ छात्रों को पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर प्रभारी सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग विभाग श्री बी सिसौदिया, प्राचार्य आईटीआई गुना सुश्री श्‍वेता कुशवाह, निरीक्षक पिछड़ा वर्ग विभाग श्री राकेश राठौर, छात्रावास अधीक्षक श्री मानसिंह पटेलिया द्वारा चयनित अभ्‍यर्थियों के उज्‍ज्वल भविषय के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
स.क्र. 113/528/03/2026 फोटो 6 से 10

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें