भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया.

चीफ एडिटर : विक्रम सिंह तोमर

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अवॉर्ड्स लिस्ट:

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, जबकि न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया. भारत का यह सातवां ICC टाइटल है

India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final: टीम India के पास बैक-टू-बैक ICC टाइटल जीतने का मौका, देखें लेटेस्ट अपडेट

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आखिरकार अपने फाइनल दौर में पहुंच गया, जहां टाइटल के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टक्कर कर रही है. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो गया है. दुबई के ग्राउंड पर सबसे ज़्यादा स्कोर 5 विकेट पर 355 रन है. कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) भारत के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का किया फैसला. कप्तान रोहित लगातार 12वीं बार हारे टॉस. वरुण ने यंग को फसाया अपने चक्रव्यूह में. शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रीज पर, 252 का लक्ष्य.

\"IND

IND vs NZ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2025 हाईलाइट्स

India vs New Zealand Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है, जहां खिताबी भिड़ंत में दुनिया की दो दिग्गज वनडे टीमें – भारत और न्यूजीलैंड – आमने-सामने है.  दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस महामुकाबले में भारत के पास न सिर्फ लगातार दूसरा ICC टाइटल जीतने का मौका है, बल्कि 2000 में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला चुकता करने का भी सुनहरा अवसर रहेगा. न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का किया फैसला.

सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में कदम रखा, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी दौड़ में अपनी जगह पक्की की थी. गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने पिछले साल वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 13 साल का खिताबी सूखा खत्म किया था. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने आखिरी बार 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीत दर्ज की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पाती है!

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें