विषय: वार्ड क्रमांक 14, नगर पालिका गुना में गंदगी से आम नागरिक परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विषय: वार्ड क्रमांक 14, नगर पालिका गुना में गंदगी से आम नागरिक परेशान जाट पुरा

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
गुना।
नगर पालिका गुना के वार्ड क्रमांक 14 में व्याप्त गंदगी एवं अव्यवस्थाओं के कारण आम नागरिकों का जीवन अत्यंत प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तथा नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जनता ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सफाई अभियान चलाकर गंदगी हटाई जाए, नालियों की सफाई कराई जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो नागरिकों द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।
प्रेषक:
विक्रम सिंह तोमर
(समाजसेवी)

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें