23 मार्च बलिदान दिवस के दिन श्री पंचमुखी हनुमान जी आश्रम केंट पर लगेगा विशाल रक्तदान शिविर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बलिदान दिवस (23 मार्च) के पावन अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन आयोजन इस वर्ष बलिदान दिवस की पूर्व संध्या, 22 मार्च को शाम 5:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें एवं इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
स्थान: पंचमुखी हनुमान मंदिर
आग्रहकर्ता:- श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति गुना









