निवाड़ी M.P. में गैस संकट की सच्चाई की खूली पोल : कंधे पर सिलेंडर उठाकर कलेक्टर के पास पहुंचा युवक, प्रशासन के दावों पर उठे सवाल
LPG गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान एक युवक ने कंधे पर खाली सिलेंडर उठाया और सीधे DM ऑफिस पहुंच गया।
DM इस समस्या को महज अफवाह बता रहे थे, लेकिन युवक के इस कदम ने हकीकत सामने ला दी। युवक का कहना है कि उसे बार-बार कोशिश के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा था, जिससे उसका परिवार काफी परेशान था।










