राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी के मार्गदर्शन में स्थानीय स्टेडियम परिसर आगर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की चारों जनपद पंचायतों की 08 टीमों के लगभग 120 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को विधायक श्री मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्री कालूसिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जनपद आगर (हेमराज यादव) की टीम, द्वितीय द्वितीय स्थान जनपद बड़ौद (अमान), तृतीय स्थान सुसनेर जनपद सोयत (चन्द्रभान), चतुर्थ स्थान आगर जनपद (रितेश), पंचम स्थान सुसनेर जनपद (गणपत), षष्ठम स्थाननलखेड़ा जनपद (अंकित) टीम रही। विजेता टीमों में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार, तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए प्रदान किये गए। साथ ही चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों का सात्वनां पुरस्कार स्वरूप 1100-1100 रुपए की राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत डा. मनोज कुमार शर्मा, डीसी-एसबीएम श्री पवन स्वर्णकार, डीपीएम एनआरएलएम श्री संजय सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक के रूप में श्री नरेन्द्रसिंह झाला, श्री जितेन्द्र चंदेल, श्री अजय चौधरी, श्री विनय खजूरिया, श्रीमती सोनू पाटीदार, श्री रेमसिंह चौहान एवं श्री पवन उचाड़िया का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का आभार आयोजन प्रभारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक जिला पंचायत श्री रामबाबू दांगी द्वारा व्यक्त किया गया।







