*रामनवमी महापर्व  पर डीजे पर प्रतिबंध लगाने से नाराज युवा समूह सिटी कोतवाली पहुंचे, नारेबाजी विरोध प्रदर्शन  कर जताया विरोध*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*रामनवमी महापर्व  पर डीजे पर प्रतिबंध लगाने से नाराज युवा समूह सिटी कोतवाली पहुंचे, नारेबाजी विरोध प्रदर्शन  कर जताया विरोध*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना

रामनवमी के अवसर पर डीजे और साउंड सिस्टम पर प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में गुरुवार रात युवाओं का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। बड़ी संख्या में युवक शहर के प्रमुख मार्गों से नारेबाजी करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचे और वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना था कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा संगीत पर प्रतिबंध लगाना उनकी भावनाओं के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कुछ संगठनों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे मुद्दों पर नेतृत्व सामने नहीं आ रहा है। मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद ने भी प्रशासन से डीजे की अनुमति देने की मांग रखी। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देते हुए स्पष्ट किया कि इस संबंध में निर्णय प्रशासनिक स्तर पर लिया गया है और वही अंतिम रहेगा। इधर, रामनवमी के जुलूस को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पिछले वर्ष हनुमान जयंती के दौरान हुए विवाद को देखते हुए इस बार कर्नलगंज-शिवाजी रोड मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गुरुवार को कर्नलगंज पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने के लिए बॉण्ड भरवाए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हाई अलर्ट मोड पर बनी हुई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें